अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीति

अखिलेश समेत पूरा विपक्ष सीजनल हिन्दू बनने की प्रतिस्पर्धा में लगा है: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। सपा मुखिया मौसमी बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके प्रभाव के कारण वे सरकार के हर काम को खुद का काम बता रहे हैं। अब उन्हें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी अपना बनवाया लग रहा है। जबकि वे भूल गए हैं कि उन्होंने केवल हज हाउस का ही फीता काटा था। मंदिर जाने वालों पर तो सपा सरकार ने गोलियां चलवाई थी। अखिलेश यादव! प्रदेश की जनता यह भूली नहीं है, महादेव सब देख रहे हैं। यह बात शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर कटाक्ष करते हुये कही।

सपा सरकार में था, आक्रांताओं जैसा शासन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार के कृत्य मुगल आक्रांता गजनी और गोरी से कम नहीं हैं। वर्ष 2017 से पहले इन्होंने भी उनकी तरह प्रदेश को लूटते आये हैं। मंदिरों के घण्टे-घड़ियाल गलती से भी न बज जाएं इसके लिए भी पुलिसकर्मियों का पहरा था, प्रदेशवासियों ने देखा है। वे भूले नहीं हैं कि 2017 के पहले दुर्गा पूजा और रामलीला के पांडाल लगाने के लिए कैसी मिन्नतें करनी पड़ती थी। सरकारी संरक्षण में हमारी धार्मिक अस्मिता पर लगातार हुई चोट को भी यूपीवासी भूले नहीं हैं। मगर, 2017 के बाद यूपी में माहौल बदला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को बाबा विश्वनाथ और रामलला के दरबार में जाकर माफी मांगनी चाहिए , साथ ही कारसेवकों पर किये गए अत्याचार का प्रायश्चित करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि अखिलेश समेत पूरा विपक्ष सीजनल हिन्दू बनने की प्रतिस्पर्धा में लगा हुआ है। ऐसा केवल चुनावी सीजन होने के कारण ही है, अन्य दिनों में सभी टोपी लगाकर घूमते नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button