उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइल

चुनाव के पहले कांग्रेस,प्रदेश में बनायेगी एक करोड़ नये सदस्य

 कांग्रेस सदस्यता के लिए करें मिस्ड कॉल नंबर-8230005000 पर

लखनऊ। भाजपा की तरह कांग्रेस में मिस्ड काल करों, सदस्य बनो 15 दिनों का अभियान चलाया जायेगा। विधान चुनाव के पहले उप्र में कांगे्रस पार्टी, बूथ स्तर पर एक करोड़ नये सदस्य बनायेगी। इसके लिए प्रदेश में 23000 सदस्यता प्रभारियों को नियुक्त किया गया है, जिनके नेतृत्व में घर-घर जाकर कांग्रेस के सदस्य बनायें जायेंगे। इस दौरान श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा घोषित प्रतिज्ञाओं का पत्र भी वितरित किया जायेगा।

एक परिवार के 4 सदस्य होंगे, 15 दिन में एक करोड़ होंगे

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उप्र कांग्रेस 26 नवम्बर, यानि संविधान दिवस के दिन सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। एक परिवार के नये 4 सदस्यों को जोड़ते हुए 10 दिसम्बर तक यानि 15 दिनों में कांग्रेस पार्टी ने 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

दलितों के यहां पर रात्रि भोज भी करेंगे कांग्रेसी

डिजीटल मीडिया प्रभारी अंशु अवस्थी ने बताया कि अभियान के अर्न्तगत न्याय पंचायत और वार्डों के 23000 प्रभारी कांग्रेस पार्टी के नये सदस्य बनायेंगे। संविधान दिवस के दिन खासतौर पर दलित बस्तियों में भीम चर्चा के तहत संविधान निमार्ता डॉ.  भीमराव अम्बेड़करनगर साहब के जीवन और योगदान पर विशेष चर्चा होगी और रात्रि भोज का आयोजन भी किया जायेगा।

मिस्ड काल करों, कांग्रेस की सदस्यता पाओं

कांग्रेस मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक जिला-शहर नगर और जिले में सभी वार्ड, न्याय पंचायत एवं ग्रामसभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। एक कार्यकर्ता प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगा, इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर-8230005000  पर मिस्ड काल करना होगा।

महिलाएं लायेंगी नया सवेरा : आराधना मिश्रा ”मोना”

 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ”मोना” ने कहा कि उप्र की महिलायें खासतौर पर श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एक नया सवेरा लाने के लिए कटिबद्ध हैं। महिला कालेजो, महाविद्यालयों के सामने ”लडकी हूँ लड सकती हूँ” बैनर के साथ संदेश को छात्राओं तक पहुँचाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button