Uncategorized
गजब का मुख्यमंत्री , जिसकी घुड़की से बड़े अपराधी जमानत खारिज कराकर जा रहे जेल
सीएम योगी के दौरे के अगले ही दिन कैराना के ‘खौफ’ फुरकान ने किया सरेंडर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैराना दौरे के बाद से बदमाशों में खलबली मच गई है। कैराना का खौफ कहा जाने वाला कुख्यात बदमाश फुरकान अपनी जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है। सीएम योगी ने कैराना में अपराधियों द्वारा मारे गए व्यापारियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इंसाफ का भरोसा दिया था। दरअसल, अगस्त 2014 में कैराना में सरेबाजार व्यापारी विनोद सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप कैराना के रहने वाले फुरकान पर लगा था। फुरकान पर लूट, हत्या, रंगदारी के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। व्यापारी विनोद की हत्या के बाद फरारी काट रहे फुरकान को कुछ समय पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन इसके बाद वह जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आ गया था।



