उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

अखिलेश को सन 2024 में प्रधानमंत्री की शपथ दिलाएंगे : धर्म सिंह सैनी

लखनऊ। सपा मुख्यालय में सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले धर्म सिंह सैनी ने कहा कि फिर से यूपी में समाजवाद कायम करना है। प्रतिबंध ना होता तो 10लाख से बड़ी रैली होती। अखिलेश ने जो सम्मान दिया वह बसपा और भाजपा में नहीं मिला। इसलिए 2024 में अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री की शपथ दिलायेंगे। इसके पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर उप्र में 400 सीटे जीतने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी वर्चुअल, डिजिटल और फिजकल हर तरह से तैयार हैं। अब साइकिल की रफ्तार कोई नहीं रोक पाएगा। हमारे पास कार्यकतार्ओं की ताकत है।

साइकिल का हैंडल और पहिए ठीक हैं इसकी रफ्तार रुकने वाली नहीं,

अखिलेश यादव,भाजपा से मंत्रियों को सदस्यता ग्रहण कराने के बाद संबोधित कर रहें थे, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेण्डर महंगा करके कम्पनियों की तिजोरी भरी है। किसानों को दोगुनी आय का झूठा वादा किया। उसकी फसल की खरीद नहीं हुई। खाद की बोरी से 5 किलो की चोरी कर ली। नौजवान को नौकरी मांगने पर लाठियां मिली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी फेल हो चुके हैं। कितने भी दिल्ली वाले आ जाएं उन्हें पास नहीं करा पाएंगे। सपा के साथ 80 प्रतिशत खड़े हैं अब 20 फीसदी भी आ गए हैं। भाजपा नेता तीन चौथाई नहीं तीन या चार सीट की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि साइकिल का हैंडल और पहिए ठीक हैं इसकी रफ्तार रुकने वाली नहीं, वह बहुत तेज चलेगी। सदस्यता ग्रहण करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव ऊजार्वान, नौजवान और प्रगतिशील विचारों के हैं। उनके साथ मिलकर क्रांति करूंगा। उन्होंने कहा कि लोहिया के समाजवाद और अंबेडकरवाद को बचाना पहला कर्तव्य है। भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Back to top button