Uncategorized

सपा ने दिया bsp को बड़ा झटका, 6 बसपा व एक भाजपा विधायक, समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिल

सपा में कई बडे नेता शामिल होना चाहते हैं, सभी का स्वागत है : अखिलेश

लखनऊ। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच शनिवार को सपा ने बसपा को बड़ा झटका है। दलबदल की गतिविधियों में शनिवार को बसपा के 6 वर्तमान विधायक और भाजपा के एक विधायक ने अपनी-अपनी पार्टी से अलग करते हुए, समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

अगला cm अखिलेश को बनायेनंगे

सपा कार्यालय में सपा राष्टÑीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों सदस्यता ग्रहण करने वाले विधायकों ने एक सुर में कहा कि आगामी चुनाव में सपा का परचम लहराने के लिए, मेहनत की जायेगी, प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाना मुख्य लक्ष्य है। साथ ही भीम सेना और लखीमपुर खीरी से आए सदस्य जिला पंचायत तथा प्रधानों के प्रतिनिधिमण्डल ने भी सपा को समर्थन देने की घोषणा की।

6 बसपा व एक भाजपा विधायक, समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिल

बसपा छोड़कर जिन विधायकों ने सपा सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व राष्टÑीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, प्रदेश में तमाम नेता हैं जो सपा की नीतियों में विश्वास रखते हैं और वे सपा ज्वाइन करना भी चाहते हैं। मै सभी को आमंत्रित करता है, समय आने पर लोग सपा से जुड़ते जायेंगे। आज बसपा से सपा में आने वालों में असलम अली हापुड़, श्रीमती सुषमा पटेल जौनपुर, हाकिम लाल बिंद प्रयागराज, मुजतबा सिद्दीकी प्रयागराज, हरगोविन्द भार्गव सीतापुर और श्रावस्ती के मोहम्मद असलम राईनी एडवोकेट मुख्य हैं। इसके अलावा भाजपा के सीतापुर से विधायक राकेश राठौर ने प्रदेश सरकार से निराश होकर सपा का दामन थामा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौरहारी जौनपुर तथा कांग्रेस छोड़कर आये डॉ. कृपाशंकर घाटमपुर ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं ,सामाजिक संगठन भीम सेना के संस्थापक सनाउल्लाह खान तथा जावेद आलम राष्ट्रीय महामंत्री ने भी अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन दिया है

Related Articles

Back to top button