उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा नेताओ व मंत्रियों को जनता ने गम्भीरता से लेना बंद कर दिया है : अशोक सिंह


लखनऊ ! प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा दिये गए बयान की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि निर्लज्जता, कुशासन, जनकल्याण के मुद्दों को दरकिनार कर विभाजनकारी जहरीली राजनीति करने वालों को छोटा मुंह बड़ी बात नही करना चाहिये। उंन्होने कहा कि भाजपा और उसकी सरकारों सहित उसके नेताओ व मंत्रियों को जनता ने गम्भीरता से लेना बंद कर दिया है। इसी बौखलाहट और गुस्से में वह जननेता के रूप में स्वीकार्य हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी पर अनर्गल बयानबाजी करने को विवश है।

प्रदेश प्रियंका को बहुत गम्भीरता से ले रहा है

श्री सिंह ने कहा कि मंत्री श्री खन्ना के बयान से स्प्ष्ट हो चुका है कि भाजपा श्रीमती प्रियंका गांधी की चुनौती का सामना करने में अपने को असमर्थ समझ चुकी है। कहा कि उत्तर प्रदेश प्रियंका को बहुत गम्भीरता से ले रहा है,भाजपा ने मिले जनादेश का अपमान किया। इसी कारण से उसके प्रति जनता में आक्रोश और प्रियंका मे विश्वास अटूट हुआ है, कांग्रेस अपने किये गये वादों पर कायम रहकर वचनों को निभाना जानती है।

छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान की कांग्रेस सरकारें जनसरोकार से जुड़कर कर रहीं काम

श्री सिंह ने काँग्रेस शासित राज्यां पर मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपां का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान की कांग्रेस सरकारें जनसरोकार से जुड़कर काम कर रहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान किसानों से 2500 रुपया प्रति क्विंटल पिछले वर्ष से बिना कटौती खरीद रही है। ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाएं, बुनियादी संसाधनों के साथ वृद्धों के सम्मान, श्रमिको को अन्नदान, श्रमिक कल्याण के लिये लगातार काम कर रही है। कांग्रेस सरकारां में न्याय नही कुचला गया, यही कारण है कि छत्तीसगढ़, पंजाब व राजस्थान में सरकार के विरुद्ध भाजपा कोई आंदोलन खड़ा नहीं कर पा रही है। भाजपा को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के मॉडल से कुछ सीखना चाहिये न कि अनर्गल बयानबाजी करें।

Related Articles

Back to top button