उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनैतिक गलियारों में आंधी चली, भाजपा में सपा, बसपा, कांग्रेस अन्य विभिन्न दलों के डेढ़ दर्जन नेता समर्थकों के साथ शामिल


लखनऊ। चुनावी माहौल है, राजनैतिक गलियारों में चर्चाएं और पार्टी कार्योलयों में दलबदल और गठबंधन का दौर चल रहा है। शनिवार को राजनैतिक गलियारों में तेज आंधी चली, भाजपा में सपा, बसपा, कांग्रेस अन्य विभिन्न दलों के डेढ़ दर्जन नेता अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गये। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के हाथों सदस्यता ग्रहण करने वालों में कई पूर्व विधायक है और प्रत्याशी रहें हैं। सदस्यता दिलाने के बाद स्वतंत्र देव ने कहा कि दिल्ली में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार, निरंतर अनुसूचित, वंचित, शोषित, उपेक्षित वर्ग के सम्मान तथा आर्थिक उन्नति के लिए लगातार कार्य कर रही है।
अंत्योदय ही पार्टी की विचारधारा है
पार्टी कार्यालय पर भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी नेताओं और उनके समर्थको का अभिनन्दन करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आपके आगमन से भाजपा परिवार का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के संकल्प के साथ गांव, गरीब, किसान की उन्नति तथा उनकी सेवा का कार्य हम सभी को मिलकर करना है। अंत्योदय ही पार्टी की विचारधारा है, अंत्योदय ही मोदी व योगी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों का लक्ष्य है तथा अंत्योदय ही पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का कर्तव्य पथ हैं। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला भी उपस्थित रहे।

भाजपा में शामिल होने वाले विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता

पूर्व में चार बार विधायक रहे बिजनौर के डा. इन्द्रदेव सिंह, संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर राज तिवारी, कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी रहे हरदोई के ओमेन्द्र कुमार वर्मा, कांग्रेस से नगीना (बिजनौर) के पूर्व विधायक सतीश कुमार, बसपा के पूर्व विधायक जालौन के छोटे सिंह चौहान, बसपा से लखनऊ जोनल कोआर्डिनेटर, पासी समाज के मंडल अध्यक्ष रंजन कुमार चौधरी, बसपा से गोपामऊ (हरदोई) विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी श्रीमती मीना कुमारी, बसपा से पथरदेवा (देवरिया) विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा, कांग्रेस से कासगंज की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशिलता चौहान, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय जाट सभी सुशील चौधरी, बसपा से पश्चिम के प्रभारी व मेरठ जोनल कोआडिनेटर कुलदीप भाटी, जालौन के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश तिवारी, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरक्षा वाहिनी कानपुर के डा. रोहित सक्सेना, बसपा से माधौगढ़ (जालौन) विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी गिरीश अवस्थी, कांग्रेस के राजीव विचारमंच के जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस बिजनौर के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार रवि तथा प्रधान संघ की अध्यक्ष व ग्राम प्रधान लखनऊ की श्रीमती संयोगिता चौहान को उनके समर्थको सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।

Related Articles

Back to top button