उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

घर घर संपर्क , ‘पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास’

फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का क्षेत्रीय प्रचार प्रसार निरंतर जारी

लखनऊ। प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का क्षेत्रीय प्रचार प्रसार निरंतर जारी है। सोमवार को भाजपा महानगर के जनप्रतिनिधियों और कार्यकतार्ओं ने घर घर संपर्क कर, ‘पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास’ का पंपलेट बांटकर बीजेपी के लिए जनसमर्थन मांगा । सभी विधानसभा क्षेत्र में लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की ताकि प्रदेश का सर्वांगीण विकास आगे भी निरंतर जारी रहे ।

छोटी-छोटी टोलियों में घरों और संगतो में भाजपा गीत गाते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, महामंत्री रीना चौरसिया के नेतृत्व में जनसंपर्क के अलावा छोटी-छोटी टोलियों में घरों और संगतो में भाजपा गीत गाते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है। युवा मोर्चा कार्यकतार्ओं द्वारा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल गुप्ता, महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय शुक्ला सौरभ तिवारी हर्ष शुक्ला अविनाश यादव वैभव सिंह महामंत्री अमित त्रिपाठी व अभिषेक गुप्ता मंत्री अतुल सिंह सचिन सोनकर अभिषेक श्रीवास्तव आशुतोष तिवारी मनीष शुक्ला द्वारा सहारागंज ,फिनिक्स मॉल जैसे बड़े-बड़े शॉपिंग मॉलों में, भूतनाथ चौराहे पर एवं रोडवेज बसों के अंदर आमजनों को भाजपा का पटका पहनाकर एवं पत्रक दे कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताने का कार्य किया जा रहा है साथ ही भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के प्ले कार्ड के माध्यम से जागरूक किया।

प्रवीण गर्ग

5 फरवरी को युवा मोर्चा द्वारा ‘विकास की उड़ान’ अभियान

उन्होंने बताया कि आगामी 5 फरवरी को युवा मोर्चा द्वारा हर मंडल में ‘विकास की उड़ान’ अभियान के अंतर्गत पतंग पर भाजपा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लिखकर और प्रधानमंत्री मोदी और योगी के स्टीकर लगाकर पतंग उड़ाई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button