Uncategorized

भगवान धन्वंतरि की पूजा कर निरोगी रहने की कामना की

  • टूड़ियागंज के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में धन्वंतरि जयंती मनी
    लखनऊ
    धनतेरस पर शुक्रवार सुबह धन्वंतरि जयंती होने पर जिले के सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों में भगवान धन्वंतरि की पूजा कर निरोगी रहने की कामना की गई।
    टूड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में धन्वंतरि जयंती मनी।
  • प्रधानाचार्य डॉ. माखनलाल ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अंतिम दिन शुक्रवार को आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि जयंती पर सभी शिक्षकों, छात्रों ने कॉलेज परिसर में मंत्रोच्चार के साथ हवन किया। मेडिकल अफसर डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि हर साल धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना, हवल किया जाता है। हवन पूजन के माध्यम से लोगों के स्वस्थ व दीर्घायु रहने की कामना की गई। इसके अलावा आयुर्वेदिक चिकित्सालयों व निजी आयुर्वेद कॉलेजों में भी धन्वंतरि जयंती मनाई गई। आयुर्वेद जड़ी बूटियों से गंभीर बीमारियों का भी इलाज हो जाता है। कोरोना काल से लोगों का रूझान आयुर्वेद पद्धति की ओर काफी बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button