Uncategorized

कछला के गंगा घाट पर आरती करने वाले विभु ने पास की नीट परीक्षा

सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

गंगा मइया की कृपा से पूरा होगा डॉक्टर बनने का सपना

2019 से गंगा घाट की आरती में शामिल होते थे विभू उपाध्याय

नौ घंटे पढ़ाई करते थे विभु, एक घंटे करते थे आरती

बदायूं
जब हौसले बुलंद हो तो सफलता की इबारत लिख जाती है। इसमें भी संस्कारित और अनुशासित जीवन शैली हो तो सफलता अपने आप ही कदम चूमती है। कछला के गंगा घाट पर आरती करने वाले विभु उपाध्याय ने नीट की परीक्षा पास कर सफलता की ऐसी ही प्रेरक इबारत लिखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभू उपाध्याय को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने विभू की सफलता को संस्कारित और अनुशासित जीवन की उपलब्धि भी बताया। विभु रात में चार घंटे और दिन में पांच घंटे पढ़ाई करते थे। 2019 से लगातार वह कछला के गंगा घाट पर जाकर एक घंटा गंगा आरती में शामिल होते थे। विभु का कहना है गंगा आरती में जुड़ने से वह अपनी सनातन संस्कृति से जुड़ने का आभास होता था। उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ना अच्छा लगता था। गंगा मैया के आशीर्वाद से वह कभी निराश नहीं हुए।

Related Articles

Back to top button