Uncategorized

ओम प्रकाश राजभर ने पवन कश्यप को बनाया पश्चिमांचल का प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पवन कश्यप को पश्चिमांचल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। कश्यप की नियुक्ति से उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जातियों को पार्टी के साथ गोलबंद करने की कोशिश की है।


चंद्रपाल सिंह बंजारा को को पश्चिमांचल का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सुनील कुमार त्यागी को पश्चिमांचल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा दिनेश राजभर को पूर्वांचल का प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र यादव को मध्यांचल का प्रदेश सचिव और एसपी सिंह नंद (नाई) को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। ओम प्रकाश राजभर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही उनसे यह उम्मीद की है कि सभी अपने अनुभवों व प्रतिबद्धता से पार्टी संगठन को आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button