Uncategorized

यूपी सरकार ने होली-दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं किया : सपा


लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर विधानसभा चुनाव के दौरान किये गये वादे न पूरा करने का आरोप लगाया है। सपा ने अपने ट्वीटर पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उज्व् पाला योजना के लाभार्थियों को दीपावली व होली पर एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा पूरा नही किया। वहीं, भाजपा ने सपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को ट्वीट किया झूठे वादे करने में योगी सरकार नंबर एक। चुनाव के समय उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने मुफ्त में सिलेंडर नहीं दिया। सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा से बड़ा झूठा और धोखेबाज कोई नहीं है। सपा ने ट्वीट में कानपुर देहात का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उज्जवला योजना के लाभार्थी यह कहते सुने जा रहे हैं कि उन्हेंय होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं मिला और वह लोग घर में चूल्हे पर खाना पका रहे हैं।
भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा योगी सरकार गांव-गरीब-किसान के लिए काम कर रही है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाया गया है। उन्होंएने कहा जनता से किए गए वादों को पूरा करने में उत्तर प्रदेश सरकार देश में नम्बर एक पर है।

Related Articles

Back to top button