Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

धुएं में दम घुटने से भर्ती हुए 15 , शाम तक 12 डिस्चार्ज

मुख्यमंत्री व डिप्टीसीएम भी सिविल पहुंचे मरीजों का हाल लेने

लखनऊ। हजरतगंज स्थिति लेवाना होटल मे आग की घटना के बाद कमरो में ठहरे यात्रियों में दम घुटने से सांसे उखड़ने लगी थी। बचाव दल द्वारा एंबुलेंस से मरीजों को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोपहर तक कुल 19 लोगों को लाया गया, जिसमें चार की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी। शेष 15 लोगों को भर्ती किया गया, जिसमें देर शाम तक केवल तीन मरीज ही भर्ती थे, शेष 12 को हालत सामान्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रत्येक मरीज से इलाज को लेकर स्वयं बातचीत की और हाल लिया

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आर पी सिंह ने बताया सुबह घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल से दो एंबुलेंस लगा दी गई थी, जिसके बाद मरीजों का आना शुरु हुआ। कोई भी मरीज बर्न का नही था, सभी में धुएं क सुबह आने वालों में एक महिला व एक पुरुष को मृत अवस्था में लाया गया था, जिन्हें मार्चरी में रखवा दिया गया। इसके अलावा 30 वर्षीय श्रवण कुमार, 28 वर्षीय राज कुमार, 24 वर्षीय मोना, 35 वर्षीय अंश कौशिक, 33 वर्षीय कामनी, 27 वर्षीय चंद्रेश , 40 वर्षीय आनन्द उपाध्याय व 29 प्रदीप मौर्या को भर्ती किया। इसके बाद दोपहर में फिर दो मृतकों को बैग में सील कर लाया, सभी को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रत्येक मरीज से इलाज को लेकर स्वयं बातचीत की और हाल लिया। वहीं जिलाधिकारी सूर्यपाल ने बताया कि होटल से सुरक्षित निकाले गये लोगों में अनुज गोयल, अभिषेक शुक्ल, अंकित विशाल, इमरान जहा, श्रेया तिवारी, शिखर, प्रवीन गुप्ता, फरहीन अंसारी, शिवम अवस्थी, संदीप त्यागी, इशान श्रीवास्तव, मोहित अग्रवाल, पीबी सिंह, महेक वर्मा व शाकिब खान प्रमुख रहें। इनमें से कई को सांस लेने में दिक्कत थी, उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेष सभी स्वयं घर चले गये।

Related Articles

Back to top button