Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

भाजपा सरकार के पास तबादले के धंधे के अलावा कोई काम नहीं है : अखिलेश यादव

लखनऊ ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इस सरकार के पास तबादले के धंधे के अलावा कोई काम नहीं है। भाजपा सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है। जनता की समस्याओं के निदान में शासन-प्रशासन की कोई रुचि नहीं है। उत्तर प्रदेश विकास के मानकों में कई कदम पीछे छूट रहा है। प्रदेश की बदहाली के लिये भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।

विकासपरक और रचनात्मक राजनीति करती है

अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी विकासपरक और रचनात्मक राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में वंचित और उपेक्षित वर्ग है जिन्हें सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है। भाजपा विनाश और विध्वंस की राजनीति करती है और सत्ता हासिल करने के लिए नफरत फैलाने में लगी रहती है। कहा, भाजपा का एजेण्डा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का हैं। समाज में तनाव पैदा कर अपना राजनैतिक स्वार्थ साधना ही भाजपा का लक्ष्य है, जबकि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सŸाा के लिए सरकार का दुरूपयोग करती है। समाजवादी सरकार में प्रगति का रास्ता प्रशस्त होता रहा है।
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज तक टस-मस नहीं हुआ
    समाजवादी सरकार में किये गये विकास कार्य आज भी अपनी गुणवत्ता के कारण मजबूत बने हुए हैं। तत्कालीन सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज तक टस-मस नहीं हुआ जबकि उस पर कई लड़ाकू विमान सहित सबसे बड़ा भारवाहक विमान हरक्यूलिस भी उतर चुका है। समाजवादी सरकार में गांवों को शहरों से जोड़ने के लिये बेहतरीन सड़के बनायी गयी थी। समाजवादी शासनकाल में गांवों में जो सड़के बनी थी उससे आगे भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया।


 

Related Articles

Back to top button