उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

प्रदेश सरकार महिलाओं की आवाज दबाने का कितना भी षड्यंत्र कर ले, महिलाओं की आवाज दबेगी नहीं


झांसी में आज निकली ”लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं” मैराथन दौड़


लखनऊ। राजधानी में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित ”लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं” मैराथन दौड़ को लखनऊ प्रशासन द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के तहत अनुमति न मिलने पर मैराथन में प्रतिभाग करने 1090 चौराहे पर पहुंची लड़कियों ने जमकर हंगामा काटा। लड़कियों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं झांसी में 10,000 से अधिक लड़कियों ने मैराथन में शामिल होकर कांग्रेस की प्रियंका गांधी के नारे, लड़की हूॅ लड़ सकती हूॅ जोरदार नारेबाजी करते हुये, प्रदेश सरकार को कांग्रेस के बढ़ते जनसमर्थन से रूबरू कराया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट माध्यम से,योगी सरकार पर हमला बोला, कहा कि मैराथन दौड़ को अनुमति नही, लेकिन लड़कियां सहेंगी नहीं। लड़कियां लड़ेंगी अपने हक के लिए, बदलाव के लिए।

लखनऊ में मंगलवार को इकाना स्टेडियम से निकलेगी मैराथन दौड़

विकास श्रीवास्तव

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि मैराथन दौड़ अब कांग्रेस स्थापन दिवस के दिन 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे इकाना स्टेडियम से शुरु होगी। प्रतिभाग करने को लड़कियां रजिस्ट्रेशन करा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की आवाज दबाने का कितना भी षड्यंत्र कर ले, महिलाओं की आवाज दबेगी नहीं। क्योंकि भारतीय राजनीति में पहली बार अलग से महिला घोषणा पत्र कांग्रेस ने जारी किया है। जिसमें 40 प्रतिशत महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण और राजनीति में 40 प्रतिशत टिकट देने की बात कही है। इण्टर पास को स्मार्टफोन व स्नातक की छात्राओं को स्कूटी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों दस हजार रुपए वेतन बढ़ाना, फ्री बस सेवा की सुविधा देने की प्रतिज्ञा है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सुबह जैसे ही कांग्रेसजनों को प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ के निरस्त होने की जानकारी मिली। आक्रोशित कांग्रेसजनों ने मैराथन दौड़ की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर आवास पर धरने पर बैठ गए।

Related Articles

Back to top button