Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

नियम विपरीत तबादलों से परेशान घेराव कर रहें स्वास्थ्य कर्मियों ने 26 से कार्य बहिस्कार की दी चेतावनी

लखनऊ। चिकित्सा विभाग में हुए बड़े पैमाने पर नीति विरुद्ध स्थानान्तरण को निरस्त करने की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र द्वारा गुरुवार को स्थास्थ्य महानिदेशालय का घेराव किया गया। धरना -प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों ने अगले आन्दोलन की घोषणा कर दी गई, जायेगा। परिषद के महामंत्री अतुल मिश्र ने बताया कि मांग पूरी ने होने की स्थिति में 26 से 30 जुलाई तक दो कार्य बहिष्कार किया जायेगा। इससे पूर्व 21 से 23 जुलाई तक सभी राज्य कर्मी काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 26 जुलाई से दो घंटे कार्य बहिष्कार से पूर्व 25 जुलाई को सभी जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों पर धरना दिया जायेगा।

कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय पर

स्वास्थ्य महानिदेशालय पर प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मचारी परिषद के आ”ान पर सुबह से ही एकत्र होने लगे, हजारों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने महानिदेशालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए अनियमित स्थानान्तरण निरस्त करने की मांग की। धरने की अध्यक्षता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत ने की। परिषद के समर्थन में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्रा ने भी धरने को सम्बोधित किया और कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी शासन की स्थानान्तरण नीति का पालन नहीं कर रहे, बल्कि मनमानी तरीके से मान्यता प्राप्त संघों के अध्यक्ष-मंत्री, दाम्पत्य नीति, दिव्यांग, दिव्यांग आश्रित 2 वर्ष से कम अवधि में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का भी स्थानान्तरण कर दिया गया है, जबकि स्थानान्तरण नीति में इनको स्थानान्तरण से मुक्त रखने के निर्देश हैं।

Related Articles

Back to top button