Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया: के मंत्र पर काम कर रही सरकार : दुर्गा शंकर मिश्र

केजीएमयू में डॉक्टर्स डे कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ। डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। डॉक्टर्स में वो ताकत है कि मरीज भले ही अपनी जिंदगी से हार मान गया हो पर डॉक्टर्स अपनी प्रतिभा पर विश्वास कर उनको नई जिंदगी देता है। चिकित्सा क्षेत्र में कई चुनौतियों हैं पर उन चुनौतियों को पार करते हुए एक बेहतर कार्यशैली के साथ काम करने से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। मुख्यमंत्री योगी ने देवरिया से दस्तक अभियान की शुरूआत की है, प्रदेश में बीमारियां न बढ़े इसके लिए प्रदेश सरकार एक सही दिशा में काम कर रही है। यह बातें शुक्रवार को केजीएमयू में डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुये कही।

पद्मश्री डॉ मंसूर हसन को सम्मानित करते कुलपति डॉ विपिन पूरी


      उन्होंने कहा कि हमें ऐसा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है जो पूरे देश के लिए रोल मॉडल बने। प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिये हमें मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता है। सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया: के मंत्र पर प्रदेश सरकार काम कर रही है। मुख्य सचिव ने कहा कि केजीएमयू में 77 विभाग हैं और यहां 10 हजार मरीज रोजाना ओपीडी में आते हैं। ऐसे में क्षमता असीमित है और तकनीक का प्रयोग कर व्यवस्था को और भी बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों को खुद की क्षमताओं को पहचानते हुए आत्मनिर्भरता के मंत्र का अनुसरण करना चाहिए। जो चीजे मेडिकल क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों व देशों से आ रही हैं उनको अपने प्रदेश में निर्मित करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद  व आयुर्विज्ञान देश की ताकत है प्रधानमंत्री ने इसे अग्रिम पंक्ति में लाने का काम किया है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, कुलपति डॉ. बिपिन पुरी, पद्मश्री डॉ. मन्सूर हसन समेत अन्य डॉक्टर्स व प्रोफेसर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button