उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीति

सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि के परिजनों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की, सौंपा 30 लाख रूपये


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अरूण बाल्मीकि के परिवार को सौंपा 30 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज अपने लखनऊ आवास पर आगरा में पुलिस कस्टडी में मारे गये सफाई कर्मचारी अरूण बाल्मीकि की पत्नी, माँ और भाई से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उनकी पूर्व घोषणा के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी एवं राष्ट्रीय रोहित चौधरी जी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में परिजनों को तीस लाख (30 लाख) रूपये की संवेदना राशि का चेक प्रदान किया।

आगरा में पुलिस की हिरासत में मृत्यु हो गयी थी

19 अक्टूबर 2021 को जनपद आगरा में पुलिस की हिरासत में अरूण बाल्मीकि की मृत्यु हो गयी थी। परिजनों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया था और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आगरा जाकर परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उनकों न्याय दिलाने की लड़ाई में पूरा साथ देने का वादा किया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से तीस लाख रूपये की सहायता राशि देने का वादा किया था।

मैं न्याय की आवाज दबने नहीं दूंगी- प्रियंका गांधी

श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि अरूण बाल्मीकि के परिवार को न्याय देने के लिए यूपी की योगी सरकार ने कुछ भी नहीं किया, लेकिन मैं न्याय की आवाज को दबने नहीं दूंगी। उन्हांेने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितो को सरक्षण देने के बजाय उन पर ही आक्रमण करती है।

पुलिस ने थाने में ले जाकर अरुण के साथ मार पीट की

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अरुण के घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने थाने में ले जाकर अरुण के साथ मार पीट की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने अरुण के परिजनों को बुलाया और कहा कि अरुण वाल्मीकि एकाएक गिर गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाना है।अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने स्पष्ट रूप से बताया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है।

आज तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है

श्री लल्लू ने कहा कि अफसोस की बात है कि है कि सरकार ने जांच कार्यवाही की बात की लेकिन आज तक पुलिस के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। न ही उनके खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही हुई। न ही कोई जांच अब तक आगे बढ़ पाई है। परिवार के लोगों कोे प्रताड़ित किया गया, डराया,  धमकाया गया। परिवार के लोग लगातार न्याय की मांग करते रहे।

मौजूद थे

राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी तथा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय प्रदेश सचिव विनेश सनवाल तथा शरद सिंह जिला कांग्रेस कमेटी आगरा के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मीनू तथा शहर अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ‘‘चिल्लू’’ एवं मीड़िया विभाग के वाइस चेयरमैन डा0 पंकज श्रीवास्तव एवं मीड़िया संयोजक ललन कुमार मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button