उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

अखिलेश के लिए अनुपयोगी हैं, 24 करोड़ जनता के लिए बहुत उपयोगी योगी : स्वतंत्र देव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते हंै कि योगी अनुपयोगी हैं। योगी, माफिया, गुंडे, आतंकी, बावली, मवालियों सबके लिए अनुपयोगी ही हैं। योगी ने मुख्तार व अतीक को जेल में भेज दिया। इनकी अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलवा दिया। तमाम गुंडे माफिया बेल कटवाकर जेल जा चुके हैं। योगी ने इन सभी को सही जगह भेज दिया इसलिए वे अखिलेश के लिए अनुपयोगी हैं। हमारे योगी प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। यह बात सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ललितपुर में जन विश्वास यात्रा के दौरान कही।

एक भी पैसे का भ्रष्टाचार नहीं हुआ , बिचौलियों का राज बिल्कुल खत्म
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 5 लाख के करीब सरकारी नौकरियां दी हैं, जिसमें एक भी पैसे का भ्रष्टाचार नहीं हुआ। गरीब कल्याण की योजनायें गरीबों तक सीधे पहुंची हैं। बिचौलियों का राज बिल्कुल खत्म हो गया है। जनता को दोगुना राशन मिल रहा है। गरीब की झोपड़ी में बल्ब की रोशनी, उज्ज्वला का सिलिंडर, शौचालय, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का कवर मिला है। उन्होंने एक बाल्मीकि समाज की महिला से मिलने की कहानी भी लोगों को सुनाई जिसमें महिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना बेटा बताया था और गैस कनेक्शन, पक्का मकान, और आयुष्मान के तहत बीमारी के इलाज के लिए 5 लाख की मदद को मोदी द्वारा दिया गया बड़ा योगदान बताया था।

कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष नहीं बन सकता

श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष नहीं बन सकता लेकिन हमारी पार्टी में यहां बैठे हुए पार्टी के आम से आम कार्यकर्ता भी कल का स्वतंत्र देव सिंह बन सकते हैं और यही इन दोनों पार्टियों के बीच का अंतर है।

Related Articles

Back to top button