राजनीति

यूथ आईकॉन एवार्डी युवा को पंसन्द है राजनैतिक पार्टी …

अखिलेश यादव ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया युवा एवार्डी


अखिलेश यादव ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया युवा एवार्डी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर देश के राष्ट्रीय युवा विजेता एवं यूथ आईकान एवार्डी युवाओं को प्रतीक चिह्न, सम्मान पत्र और तुलसी का पौधा भट सम्मानित किया। वीरोत्सव कार्यक्रम में श्री यादव ने विभीन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सम्मानित नौजवानों को भी सम्मानित किया।
सपा कार्यालय में श्री यादव ने राष्ट्रीय यूथ अवार्डी हेमन्त यादव, रजत गुप्ता, डॉ. रंजना त्रिपाठी, शौर्य पुरस्कार विजेता रोहित कश्यप, अजीत कुशवाहा, यूथ आईकान अभीषेक सिंह, हरिकीरत सिंह, विनय पाण्डा, असद साजिद, राम सिंह वर्मा, विकेश सिंह सोनू सहित अन्य युवाओं को सम्मानित किया। सम्मानित करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि भारत में 65 प्रतिशत युवा आबादी है। अवसर मिलने से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। मौजूदा सरकार युवाओं के लिए कुछ नहीं कर रही है। वर्तमान में प्रदेश भाजपा सरकार ने नौजवानों के हित में एक भी कार्य नहीं किया, जबकि सपा सरकार में छात्रों-नौजवानों के बेहतर विष्य की दिशा में कई नीतिगत निर्णय लिए गए थे। नौकरी और शिक्षा की राह सपा की सरकार ने बनायी थी। भाजपा सरकार युवा विरोधी है। बेरोजगारी की समस्या के निदान की दिशा में सरकार का रवैया उदासीन है। नेशनल यूथ एवार्डी एवं यूथ आईकान द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संयोजन डॉ0 के.पी. यादव (पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग), प्रदीप सिसौदिया और हेमन्त यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button