उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

भाजपा विपक्षियों पर छापा डलवा रही है : अखिलेश यादव

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अन्दर हार का डर जितना बढ़ता जाएगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा । मैने पहले भी कहा था कि ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई चुनाव से पहले आएंगी। कांग्रेस भी ऐसे ही इनके माध्यम से डराती थी। जनता, नौजवान और बेरोजगार तैयार है। सरकार बदल जाएगी।

यह चुनाव जनता का है सीबीआई और इनकम टैक्स का नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं के जरिए अपने विरोधियों को डराने का काम कर रही है। भाजपा समझ ले यह चुनाव जनता का है सीबीआई और इनकम टैक्स का नहीं है। बंगाल में भी भाजपा ने इसी तरह का नंगा नाच किया था। बंगाल की जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी हुई और सुश्री ममता बनर्जी को पूरा समर्थन दिया। इसी तरह से उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी है। भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

प्रबल जनसमर्थन से भाजपा घबरा गई।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महंगाई बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर जनता का जवाब नहीं दे पा रही है इसलिए चुनाव में आयकर, सीबीआई और इनकम टैक्स लेकर आ रही है। यूपी में भाजपा का सफाया तय है। भाजपा की कार्य प्रणाली से जनता में बहुत नाराजगी है। समाजवादी पार्टी का विजय रथ चलता रहेगा। बीजेपी ने जनता को परेशानी दी है उत्तर प्रदेश को विकास के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। आम जनता को अपमानित किया।

Related Articles

Back to top button