उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

सपा व बसपा के पूर्व मंत्री समेत तमाम नेताओं ने भाजपा में जताई आस्था

लखनऊ। सपा, बसपा व कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने और विभिन्न सामाजिक संगठनो के व्यक्तियों ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ज्वाइनिंग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कॅमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेई व सांसद रीता बहुगुना जोशी की मौजूदगी में हुई। ज्वाइन करने वालों में पूर्व मंत्री और पार्टियों के पदाधिकारी प्रमुख रहें।

ज्वाइनिंग की जानकारी देते हुए मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया, सपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा (शाहजहांपुर), बसपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री तारकेश्वर उपाध्याय (आजमगढ़), कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती हंसमुखी शंखवार, कांग्रेस महिला कॅमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मधु पाठक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रेम शंकर शर्मा (इटावा), लोकदल से इटावा के जिलाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष मनोज चौधरी, मण्डल कोषाध्यक्ष आनंद वर्धन तिवारी, लोकदल व्यापार मण्डल इटावा के अध्यक्ष पवन गुप्ता, कांग्रेस कॅमेटी के सदस्य शान्ति स्वरूप विधोहिया, अक्षय चौधरी, ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

समर्थन सौपा

श्री दुबे ने बताया कि इन प्रमुख नेताओं के साथ्ज्ञ ही कई राजनैतिक, समाजिक व धार्मिक संगठनो ने भी डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेई के हाथों में बीजेपी को समर्थन पत्र सौंपा। जन आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रमेश प्रकाश वर्मा, अंतराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राघवेन्द्र सिंह चौहान, जन सृजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने समर्थन पत्र सौपा और होने वाले चुनाव में भारी बहुमत से विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button