Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों को सपा ने टिकटें दी: अनुराग ठाकुर

लखनऊ । भाजपा ने उप्र में सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की घोषणा, संकल्प पत्र में की है। सरकारी नौकरियों में इनकी संख्या दोगुनी की जायेगी, जरूरत पड़ी तो भविष्य में सरकार कानून भी बना देगी। यह बात बुधवार को सूचना प्रसारण मंत्री व भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कही।

सरकारी नौकरी में महिलाओं की संख्या बढ़ाने का कानून बनायेंगे

श्री ठाकुर ने कहा कि सपा ने महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया, साथ ही महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों को अपने साथ लिया। उन्हें टिकटें दी और अत्याचारियों का मनोबल बढ़ाया। जबकि योगी सरकार ने सुरक्षा, सम्बल और शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है। हमने फिर संकल्प लिया है कि महिलाओं को सुरक्षा सम्मान के अधिकार जारी रहें। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए तक करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने फैसला किया है कि हम 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को निशुल्क परिवहन सुविधा देंगे। आने वाले समय में हम 1,000 करोड़ रुपए की लागत के साथ मिशन पिंक टॉयलेट शुरू करेंगे। विधवा एवं निराश्रित महिलाओं की पेंशन को बढ़ाकर 1,500 रुपए प्रतिमाह करेंगे ताकि वह आसानी से अपना जीवनयापन कर सकें।

Related Articles

Back to top button