Uncategorized

डॉ.संजय गोंड बोले कि मोदी व योगी ही आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य कर रहें हैं

प्रदेश मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मना विश्व आदिवासी दिवस

लखनऊ। वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र संघ के जेनेवा में हुए अधिवेशन में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय हुआ था। तब से प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को वैश्विक स्तर पर विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। विश्व में आदिवासियों की जनसंख्या लगभग 37 करोड़ है जिनमें 5000 से अधिक अलग-अलग समुदाय है और उनके द्वारा 7000 से अधिक भाषाएं बोली जाती है। यह बात सोमवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय गोंड ने बीजेपी कार्यालय पर कही।

प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डॉ.गोंड ने विश्व आदिवासी दिवस की महत्ता व इतिहास के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपनी योजनाओं एवं निर्णयों से आदिवासी एवं गिरिवासी समाज के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रहे है। मुख्य अतिथि , कमल ज्योति के प्रबंध संपादक राजकुमार ने भाजपा में आदिवासियों के वर्तमान स्थिति के बारे में और रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा व अन्य आदिवासी क्रांतिकारियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवकुमार गोंड ने किया। मोर्चे के प्रदेश महामंत्री विद्या भाषण गोंड ने , जितेंद्र गोंड, संतोष कश्यप, शैलेन्द्र गोंड, विनोद खरवार, मनोज गोंड, फूलचंद गोंड, राहुल थारू, शैलेश कंजर, राजीव चंद्रा तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिसर में वृक्षा रोपण •ाी किया गया।

Related Articles

Back to top button