अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजन

सपा अब कभी सत्ता में वापसी नहीं कर सकती : केशव मौर्य

लखनऊ । गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों के संरक्षण में फलती-फूलती है समाजवादी पार्टी। उसकी उम्मीदवारों सूची इसकी गवाह है कि कुछ भी हो जाए पर अपराधियों का साथ नहीं छोड़ेंगे। यह बात सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी में कही। उनका कहना था कि भाजपा के सत्ता में आने के पहले कानून व्यवस्था चौपट थी। भाजपा शासन में कानून के डर से अपराधी या तो जेल में रहे या फिर बिलों में। इससे राज्य में शांति का माहौल बना और जनता चैन से रह सकी।

गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों के संरक्षण में पलती है सपा

श्री मौर्य ने दावा किया कि करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं और सपा मुखिया अखिलेश यादव की हार तय है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकाल में 700 दंगे हुए थे, जबकि भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। सरकार ने अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर कानून व्यवस्था को रखा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा अब कभी सत्ता में वापसी नहीं कर सकती। जनता उन्हें समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कैराना से लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया था, उनको सपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बना दिया है। ऐसी हरकतों के कारण ही जनता ने सपा की साइकिल की हवा निकाल दी है। जनता ने उनके गठबंधन के नकार दिया है। बसपा का कहीं अता-पता नहीं है। वहीं भाजपा के साथ सभी वर्ग के लोग हैं। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास के नारे को हकीकत में बदला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक बार फिर सरकार बनेगी। गुंडे, अपराधियों और माफियाओं के भरोसे रहने वाले सपा गठबंधन का हाल भी उसके पुराने गठबंधनों की तरह ही होगा। 10 मार्च को गठबंधन की हवा निकलेगी और अखिलेश यादव का गठबंधन 50 सीटें भी पार नहीं कर पाएगा।

Related Articles

Back to top button