उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव,राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, कुलदीप सिंह भुल्लर ने लिया ‘‘अन्न संकल्प’’

लखनऊ। सपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाने और हराने के लिए ‘‘अन्न संकल्प’’लिया है। यह संकल्प, सपा मुख्यालय में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में घायल किसान नेता तेजिंदर सिंह बिर्क के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने लिया है। संकल्प लेते हुए अखिलेश यादव ने सभी से अपील की कि, किसानों पर अत्याचार और अन्याय करने वाली भाजपा सरकार को हटाने और हराने का संकल्प करिये। राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, कुलदीप सिंह भुल्लर आदि तमाम लोगों ने संकल्प लिया।
श्री यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में तेजिंदर सिंह बिर्क को कुचल देने की साजिश थी। घटना में बिर्क गम्भीर रूप से घायल हुए। किसानों, नेताओं ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया, इलाज हुआ और भगवान ने बचा लिया। उन्होंने कहा कि तेजिंदर सिंह विर्क ने किसानों के लिए लड़ाई लड़ी और संघर्ष किया। भाजपा सरकार ने जो तीन काले कानून किसानों पर थोपे थे, उससे खेती बर्बाद हो जाती, जमीन छिन जाती, किसान बर्बाद हो जाता, फसलों का कंट्रोल दूसरों के हाथ में चला जाता। अखिलेश यादव ने कहा कि जो कल तक काले कानूनों के पक्ष में थे, वही अब कह रहे हैं कि किसान हित में कानून वापस लिए गए।

घोषणापत्र में हम शामिल करेंगे

उन्होंने कहा कि सपा के घोषणापत्र में हम शामिल करेंगे कि सभी फसलों की एमएसपी दी जाएगी और गन्ना किसानों का 15 दिन में भुगतान कराया जाएगा, सरकार एक रिवाल्विंग फंड बनाएगी। साथ ही 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त और किसानों की सिंचाई पूरी तरह से मुफ्त करेंगे। और जिन किसानों की जान गई है उनके परिजनों को 25-25 लाख रुपए देकर मदद की जाएगी। हम किसानों और अपने नेताओं से अपील करते हैं कि वे सभी अन्न संकल्प से जुड़े और भाजपा को हटाने और हराने में जुटे।

Related Articles

Back to top button