अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

सपा सरकार बनते ही होगी जातिय जनगणना और पुरानी पेंशन बहाली

लखनऊ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में शोषितों-वंचितों को सताया-अपमानित किया जा रहा है। युवाओं को नौकरी से दूर रखने और आरक्षण समाप्त किए जाने की साजिशें हो रही है। डॉ0 लोहिया और डॉ0 अम्बेडकर के विचारों का समता मूलक समाज बनाने का सपना पूरा करना है।

भाजपा सरकार में निजीकरण और आउटसोर्स से गरीबों के साथ अन्याय हुआ

 अखिलेश यादव गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी की बैठक में संबोधित कर रहें थे। श्री यादव ने भरोसा दिलाया कि सपा सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना शुरू हो जाएगी। इस गणना के आधार पर सभी समाजों की समानुपातिक भागीदारी तय हो सकेगी। सपा सरकार में पुरानी पेंशन जारी की जाएगी। समय से नौकरी में पदोन्नति के साथ छात्रवृत्ति और सबके साथ समान व्यवहार की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में निजीकरण और आउटसोर्स से गरीबों के साथ अन्याय हुआ है। सरकारी सम्पत्तियां बेची जा रही हैं। निविदा कर्मचारियों को पूरा वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। व्यापार और उद्योग धंधे चौपट हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। युवा निराश और कुंठा का शिकार है। किसान बेमौसम की मार और खाद, बीज, कीटनाशक की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर परीक्षा में फेल साबित हुए हैं। उनके संकल्प पत्र में जितने वादे किए गए सब झूठे हैं। न लैपटाप बंटे, न किसान की आय दुगनी हुई, नहीं युवाओं को नौकरियां मिली और नहीं महिलाएं सुरक्षित रहीं।  ध्वस्त कानून व्यवस्था में छेड़खानी से परेशान कई छात्राओं ने पढ़ाई छोड़ दी तो कुछ ने आत्महत्या तक कर ली।

Related Articles

Back to top button