Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

चुनाव बाद भाजपा मुफ्त राशन बंद कर देगी : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई बहुत बढ़ गई है। डीजल पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों का तेल सब कुछ महंगा कर दिया। गरीब को परिवार चलाना मुश्किल है। भाजपा ने गरीबों को झूठे सपने दिखाए। किसानों नौजवानों से झूठ बोला। अब जनता बदलाव चाहती है। पांच साल के भाजपा राज में नौजवानों, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों को बहुत तकलीफ उठानी पड़ी है। इसलिए अब जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है भाजपा के लोग जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का भी यह चुनाव है।

हर परिवार को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव ने वादा किया है कि सपा सरकार बनने पर किसानों के लिए सिंचाई पूरी तरह से मुफ्त करेंगे। बुनकरों के लिए बिजली फ्लैट रेट पर देने की व्यवस्था करेंगे। बाबा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक भी यूनिट बिजली नहीं बनाई लेकिन बिजली महंगी कर दी। सपा सरकार हर परिवार को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गरीबों को ठगने के लिए और उनका वोट लेने के लिए मार्च तक मुफ्त राशन दे रही है। भाजपा वोट लेने के बाद मुफ्त राशन बंद कर देगी। मुफ्त राशन के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई बजट नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार गरीबों को 5 साल तक मुफ्त राशन देगी साथ में सरसों का तेल, पाउडर दूध और घी भी देंगे। गन्ना किसानों का भुगतान 15 दिनों में किया जाएगा। इसके लिए अलग से कार्पस फण्ड भी बनाना पड़ा तो बनाएंगे। तीन साल से फौज में भर्ती नहीं हुई। पुलिस में भी भर्ती निकालेंगे। गरीब महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह तथा 18 हजार रुपये वार्षिक पेंशन दी जाएगी। किसानों की फसल को एमएसपी पर खरीदा जाएगा और मंडिया बनाई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button