उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा के झूठ का गुब्बारा फोड़ दिया है : डॉ. उमा शंकर पांडेय

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या समेत मंत्री, विधायकों के भाजपा छोंड़ने व दूसरे दलों में ज्वाइन करने से सिद्ध होता है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दावें बड़े-बड़े करते हैं, मगर कहीकत कुछ और है। भाजपा का जहाज डूब रहा है और स्वामी प्रसाद मौर्या ने पार्टी छोड़ने के बाद सारे छेद गिना दिए हैं। यह बात बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कही।

किसान, बेरोजगार, महिलाओं के मुद्दों पर भाजपा ने सिर्फ झूठ परोसा है

श्री पाण्डेय ने कहा कि बीते पांच साल में भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर दलितों, पिछड़ों ,व्यापारियों और नौजवानों को धोखे में रखकर प्रचार और प्रोपगंडा फैलाया। अब उन्हीं की सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा के झूठ का गुब्बारा फोड़ दिया है। किसान, बेरोजगार, महिलाओं के मुद्दों पर भाजपा ने सिर्फ झूठ परोसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की जनता त्रस्त है। नफरत की राजनीति करने वाली इस पार्टी की ढोल फट चुकी है। बीजेपी की नफरत की राजनीति को इस प्रदेश की जनता हराएगी। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों और उप्र के विकास की बात कर रही है। आगामी 2022 चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। श्री पांडेय ने कहा,सच यही है कि योगी सरकार बीते पांच साल से न तो रोजगार देने की दिशा में कुछ कर पाई है और न ही कानून व्यवस्था में कोई सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों पर लगातार झूठ बोल रहे हैं और अपनी नाकामियों छुपाने के लिए झूठी उपलब्धियां गिना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button