उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

अखिलेश माफिया, गुंडो को सरंक्षण देने के लिए आना चाहते हैं : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। अखिलेश सत्ता में आने के लिए आतुर हैं लेकिन उन्होंने जनता के लिए किया क्या है, जो उन्हे सत्ता में लाया जाए। अखिलेश सत्ता में जिन्ना की मूर्ति लगाने, सरदार पटेल की मूर्ति हटाने, राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने, नियुक्ति के लिए दुकान खोलने, बहन, बेटियों को फिर से असुरक्षित करने, माफिया, गुंडो को सरंक्षण देने के लिए आना चाहते हैं। जनता उन्हें देख-परख चुकी है और योगी का सुशासन भी देख चुकी है। इसमे कोई शक नही है कि भाजपा 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से जीत कर आयेगी। यह बात रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही।

सपा कब तक जनता को झूठ और फरेब परोसेगी

श्री सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनकी झूठ की राजनीति जनता के सामने खुल कर आ गयी है। सपा कब तक जनता को झूठ और फरेब परोसेगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सत्ता संभालते ही लगभग 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का 36,000 करोड़ का कर्ज माफ किया । श्री सिंह ने कहा कि बिजली की बात अखिलेश न ही करें तो अच्छा है। उनके समय में सिर्फ दो तीन जिलों में ही बिजली दी जाती थी लेकिन योगी सरकार ने सभी 75 जिलों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई, वह भी बिना किसी भेदभाव के। सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना का सही अर्थों में पालन किया है योगी सरकार ने। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने 2012 से 2017 तक बिजली के क्षेत्र में क्या किया आँकड़े बताते हैं। उन्होंने कहा कि 2012-17 के दौरान 47.75 लाख घरों में बिजली कनेक्शन दिये गए जबकि 2017-21 के दौरान 1.41 करोड़ घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन दिये गए जो सपा शासनकाल की तुलना में195 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह 2012-17 के दौरान प्रतिवर्ष औसतन 9.55 लाख घरों में बिजली कनेक्शन दी गयी जबकि 2017-21 के दौरान प्रतिवर्ष औसतन 35.20 लाख घरों में बिजली कनेक्शन दिये।

Related Articles

Back to top button