अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

कांग्रेस ने 5 ब्राम्हण मुख्यमंत्री बनाये,भाजपा ने अत्याचार किया : अंशु अवस्थी

लखनऊ। अब जब चुनाव आया है तब भाजपा के नेताओं को ब्राह्मणों की याद आ रही है लेकिन जब उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के पूरे परिवार के परिवार जिंदा जला दिए गए हैं। उस समय भाजपा के नेताओं ने ब्राम्हणों पर एक शब्द नही बोला था। यह आरोप कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने लगाये हैं।

भाजपा के षणयंत्र में ब्राह्मण समाज आने वाला नहीं ,2022 में भाजपा को हराएगा

कांग्रेस प्रवक्ता श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जातिवादी सरकार में ब्राह्मण समाज पर बहुत अन्याय हुआ है। ब्राह्मणों को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया गया,मारा गया, अत्याचार किया गया । बीते 4.9 माह में कहां थे ब्राम्हणों के हितैशी भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा? उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ब्राह्मणों को रिझाने का नाटक करने वाले बताएं कि खुशी दुबे निर्दोष होने के बावजूद डेढ़ साल से जेल में क्यों बंद है ? जो 5 दिन पहले विवाहित होकर विकास दुबे के घर आई थी भाजपा सरकार ने ब्राह्मण होने के नाते जेल में डाल रखा है । अंशु ने बताया कि सभी को पता है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को यदि सम्मान दिया है तो कांग्रेस ने 5-5 मुख्यमंत्री बनाकर, ब्राह्मण समाज अब 2022 में भाजपा के किसी भी झांसे में आने वाला नहीं है।

Related Articles

Back to top button