उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

हमारे वीर सपूतों ने मां भारती का हमेशा मस्तक ऊंचा रखा: स्वतंत्र देव

लखनऊ । विजय दिवस (1971) के अवसर पर गुरुवार को कैप्टन मनोज पाण्डेय परवीर चक्र सैनिक स्कूल में उप्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व सैनिकों के साथ वॉरमेमोरियल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद हुए वीर सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। कहा कि हमारे वीर सैनिकों के पराक्रम से ही हम सभी बार्डर पर सुरक्षित हैं।

हमारे सैनिकों ने ही 1971 में पाकिस्तान के 92 हजार सैनिकों को बंधक बनाया था
प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने सदैव अपने वीरता और अद्म्यसाहस से शत्रुओं को धूल चटाया है, चाहे वह 1971 की जंग हो, 1999 का कारगिल का युद्ध हो, सब में दुष्मनों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए हमारे वीर सपूतों ने मां भारती का हमेशा मस्तक ऊंचा रखा। कहा कि जब दुश्मन हमसे आर-पार की लड़ाई में कई बार नाकाम होने के बाद छदम्य युद्ध का सहारा लिया तो उसका भी हमारे वीर जवानों ने मुंहतोड़ जबाब दिया। हाल ही में हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर दुश्मन की धरती पर भी हमारे वीर जवानों ने मुंहतोड़ जबाब दिया। उन्होंनें कहा कि हिन्दुस्तान की सेना ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को परास्त कर आत्मसर्मपण के लिए मजबूर कर दिया और पाकिस्तानी जनरल नियाजी सहित 92 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाया। यह गौरवमयी क्षण सदैव भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा। शहीदों को सम्मान देने वालों में ब्रिगेडियर एस.के. शर्मा, कर्नल आदित्य सिंह, कर्नल एचएस विष्ट, स्कावडन लीडर राखी अग्रवाल आदि सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस के वीर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। अवध क्षेत्र भाजपा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश सिंह भी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button