Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

जो परिवारवादी हैं वो समाजवादी नहीं हो सकते हैं: जितेंद्र सिंह

लखनऊ। समाजवादी परिवारवादी नहीं होता और जो परिवारवादी हैं वो समाजवादी नहीं हैं। दंगा फसाद से प्रदेश का विकास रुकता है। सपा ने दंगा, फसाद और गुंडाराज को प्राथमिकता दी, जबकि भाजपा ने कानून का राज स्थापित कर विकास को गति दी। यह बात गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कही।

अखिलेश यादव पुलिस कर्मियों पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आपने देखा है कि यूपी में बरसों से दंगे और अराजकता का माहौल चला आ रहा है। राजनैतिक स्वार्थों के लिए लॉ एंड आर्डर मशीनरी का भी जातिकरण कर दिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को गतिमान और लोगों को खुशहाल बनाया है। आज जो हमला कर रहे हैं, अराजकता को बढ़ावा दे रहे हैं, वे हार की हताशा में हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पुलिस कर्मियों पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं, उनका मनोबल गिरा रहे हैं। वे अपनी पार्टी के अराजक तत्वों का मनोबल ऊंचा कर रहे हैं। जनता गुंडों, माफियाओं और अराजक तत्वों की वापसी नहीं होने देगी, इनपर लगाम लगाने के लिए वह भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार वोटरों को मिला है। हमें विश्वास है 300 प्लस सीटों से भाजपा विजय रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकतांत्रित व्यवस्था से खिलवाड़ होता रहा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि विशेषकर जो 2022 का वर्तमान चुनाव चल रहा है। इस चुनाव के माध्यम से अनेकों ऐसे प्रश्न हैं जो कुछ विपक्षियों और विभाजनकारियों ने लाकर खड़े कर दिये। उसका उत्तर भी मतदाता देगा। पिता के बाद पुत्र और पुत्र के बाद पोता, अब यह नहीं चलेगा। परिवार वाली पार्टियों को जनता जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button