उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइल

भाजपा सरकार में दुगनी गति से विकास का वादा, लेकिन महंगाई दुगनी गति से बढ गई है

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री मोदी जुमलों की बारिश कर रहे हैं। भाजपा सरकार सिर्फ पुराने कामों की रिपैकजिंग कर रही है। भाजपा सरकार में साढे चार साल में प्रदेश में कोई काम नहीं कर पाई, प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ती चली गयी भाजपा विकास के झूठे दावे करती रही है। आरबीआई की रिपोर्ट कहती है उत्तर प्रदेश में लोगों की आय घट कर आधी रह गयी। बीजेपी ने सत्तर लाख रोजगार देने का झूठा वादा करके बेरोजगारी में उत्तर प्रदेश को नंबर एक बना दिया। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने,भाजपा की सरकारों पर लगायें।

सिर्फ रिपैकेजिंग और आधे-अधूरे कामों का फीता काट रही भाजपा : अजय कुमार लल्लू


अध्यक्ष, लल्लू ने कहा कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार से पूछ रही है कि डबल इंजन की सरकार में दुगनी गति से विकास का वादा था लेकिन भ्रष्टाचार, महिला पर अत्याचार , दलितों पर अपराध बेरोजगारी और महंगाई दुगनी गति से बढ गई है। कहा कि उप्र में पिछले तीन दशकों से उत्तर प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम सपा, भाजपा और बसपा ने किया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी 80 के दशक में किसानों की सिंचाई की व्यवस्था के लिए नहरों की परियोजना का काम किया था जिसे 25 वर्षाे पूर्व में होना था पर अभी यह परियोजना अधर में लटकी हुई है। सरयू परियोजना, गण्डक परियोजना, शारदा परियोजना, गंगा परियोजना, घाघरा परियोजना, राप्ती परियोजना आदि परियोजनाओं का यही हाल है। लेकिन तीन महीनों के बाद उपमें चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री पुराने कामों की रिपैकेजिंग कर रहें हैं। प्रधानमंत्री इवेंट और मैनेजमेंट की राजनीति करते हैं ।लेकिन प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रलोभन में नहीं आने वाली है। जनता ने भाजपा के वादों पर भरोसा करके जनादेश तो दिया था लेकिन भाजपा ने सिर्फ प्रदेश की जनता को धोखा दिया। 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की पैकेजिंग करने वाली है

Related Articles

Back to top button