उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष से भाजपा दुनिया की बड़ी पार्टी बनी: स्वतंत्र देव

पार्टी ने वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर किया सम्मान

लखनऊ। वरिष्ठ जनों की तपस्या और संघर्ष का फल है कि आज बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जनसेवा करते हुए राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य कर रही है। आप जैसे वरिष्ठ लाखों कार्यकर्ता जिसमें बहुत से बिना दायित्व के भी पूर्ण निष्ठा से बिना किसी अपेक्षा के पार्टी के हित में कार्य कर रहे हैं ऐसे सभी जनों को हृदय से नमन करता हूं। यह बात रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में कही। इस अवसर पर वरिष्ठ जनों ने अपने अनुभवों को साझा किया और यह संकल्प लिया कि आगामी 2022 चुनाव में भी बड़ी जीत के अंतर के साथ बीजेपी की सरकार पुन: बनाएंगे।

सभी ने पुन: भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में पार्टी पूर्व पदाधिकारियों व 70 से 90 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकतार्ओं को आतंत्रित किया गया था, सभी को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक के संयोजक , लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज सभी वरिष्ठ जनों का लखनऊ महानगर कार्यालय पर आगमन हुआ और आगामी चुनावों में बड़ी जीत के लिए सबका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

अटल का भाषण 1971 में पहली बार सुनने के बाद संघ के संपर्क में हैं

पार्टी में पूर्ण रूप से सक्रिय मान सिंह ने बताया कि अटल का भाषण 1971 में पहली बार सुनने के बाद पूर्ण रूप से संघ से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित हुआ। तब से आज तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहा हूं। पूर्व लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि पार्टी की कल्पना इस समय योगी और मोदी साकार कर रहें हैं इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि वह 1970 से संघ के संपर्क में हैं, 1975 में आपातकाल के दौरान 17 महीने लखनऊ जेल में राजनीतिक बंदीं रहा। वर्तमान में भी कार्य कर रहा हूं।

उपस्थित रहे

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में पूर्व लखनऊ महानगर अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मनोहर सिंह और विनोद बाजपाई, हरि शंकर बाजपाई, मानसिंह, रूपचंद अग्रवाल, बृज किशोर दिवेदी, जी एन सेठ, वशिष्ठ शुक्ला, हृदय नारायण श्रीवास्तव, रमाशंकर त्रिपाठी और महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button