उत्तर प्रदेशदेशराजनीति

स्वतंत्र देव समेत तमाम भाजपाईयों ने मनकामेश्वर महादेव का पूजन अर्चन किया

लखनऊ। केदारनाथ में प्रधानमंत्री द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा लोकार्पण व पूजन अर्चन के साथ ही लखनऊ में भी मनकामेश्वार मंदिर व शिवालयों में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंत्रियों ,विधायकों , पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकतार्ओं व श्रद्धालुओं संग मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया और प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीनो की व्यवस्था कर देखा गया।

मोदी भारत की सांस्कृतिक परंपरा को बचा रहे हैं

डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केदारधाम में रूद्राभिषेक कार्यक्रम देखने के बाद स्वतंत्र देव सिंह , महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक डॉ.नीरज बोरा ने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना और आरती के साथ जलाभिषेक किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर में साधु संतों और महात्माओं को अंग वस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान व अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वतंत्र देव ने कहा कि राजनीतिक लोगों को ,समाज के विभिन्न वर्गों और भारत की संस्कृति को बचाकर रखना चाहिये। कहा कि अगर, सरदार पटेल कुछ समय और रहे होते तो बहुत पहले ही अनुच्छेद 370 समाप्त हो गया होता। राम मंदिर का निर्माण हो जाता।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने श्री भूतनाथ मंदिर, इन्दिरानगर में शिवार्चन एवं रुद्राभिषेक किया, विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने गोखले मार्ग पर स्थित शिवमंदिर में पूजा अर्चना की। मंत्री स्वाति सिंह ने सरोजनी नगर के आशियाना स्थित श्री जगदंबेश्वर महादेव शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजन अर्चना किया। इसके अतिरिक्त श्री झाड़ेश्वर शिव मंदिर प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण होने पर दर्शन किए। महापौर संयुक्ता भाटिया ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में और विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने चंदन नगर आलमबाग के सनातन धर्म मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

Related Articles

Back to top button