उत्तर प्रदेशराजनीति

4.5 वर्ष में भाजपा ने किसी भी मेधावी छात्र को लैपटॉप नही मिला है :अखिलेश यादव


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो भाजपा ने मेरे गाने की भी नकल कर ली है। सपा का गीत, काम बोलता है कि थीम भी चुरा ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र झूठा साबित हुआ है। साढ़े चार साल में भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई। किसान परेशान है, नौजवान-बेरोजगार है, महंगाई चरम पर है। जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा सरकार का सफाया कर देगी।

पश्चिम और पूर्वांचल के कद्दावर नेता और प्रमुख दल जुड़ गए हैं

श्री यादव शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मौजूद जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने का वादा किया था लेकिन साढ़े चार वर्ष बीत गए, लैपटॉप की योजना धरी की धरी रह गई। अब भाजपा सरकार का समय भी समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में समाजवादी सरकार बनना तय है। सपा के साथ पश्चिम और पूर्वांचल के कद्दावर नेता और प्रमुख दल जुड़ गए हैं। अब भाजपा की सत्ता में पुन: वापसी नहीं होगी।

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही है, उसे देखकर तो ये लगता है कि वह जनता को 35 का पहाड़ा सिखा रही है। अगर सरकार का पेट्रोल-डीजल पर कोई नियंत्रण है ही नहीं तो फिर पेट्रोलियम मंत्रालय को भग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान का धान कटना शुरू हो गया लेकिन खरीद की व्यवस्था नहीं है। किसान को धान में आग लगानी पड़ रही है। खाद के लिए आत्महत्या करनी पड़ रही है।

Related Articles

Back to top button