उत्तर प्रदेशराजनीति

शिक्षकों-कर्मचारियों की मांगों को प्रदेश कांग्रेस ‘चुनावी घोषणा’ बनायेगी

लखनऊ । कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की, प्रदेशवासियों के दुख-दर्द में शामिल होने का व्यापक प्रभाव दिख रहा है। प्रदेश में असहाय और परेशान लोग साथ ही कांग्रेस की विचारधारा में आस्था रखने वाले प्रियंका गांधी के पास स्वयं संपर्क कर रहें हैं। प्रदेश कांग्रेस डिजीटल मीडिया , प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाकात कर कोरोना काल के दौरान चुनाव ड्यूटी करते हुए मृतक शिक्षकों के हक की आवाज उठाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती प्रियंका गांधी से की मुलाकात बतायी समस्याएं

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी, आशा बहनों एवं रसोइयों के हितों की मांगों को श्रीमती प्रियंका गांधी के समक्ष रखा, साथ ही समस्यओं के निराकरण के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि महामारी दौर में विपरीत हालातों में काम करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नही हो रहा है। उनकी बातों व समस्याओं को सुनने के बाद प्रियंका गांधी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया और बताया कि शिक्षकों-कर्मचारियों की कई मांगों पर जल्द ही कांग्रेस की तरफ से वे घोषणायें करेंगी। जिससे शिक्षको, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, आशा बहुओं, रसोइयों आदि की समस्याओं के समाधान के लिये ठोस प्रयास कांग्रेस करेंगीं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रतिबद्धता आपके साथ है। आपके साथ हुए अन्याय को हम देख रहें है। न्याय के संघर्ष में आपके साथ है।

Related Articles

Back to top button