उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

राहुल गांधी व प्रियंका कल रायबरेली में होंगे …

लखनऊ। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान लागातार जारी है। इसके तहत ‘‘भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ’’ नारे के साथ 18 दिसंबर को अमेठी में ‘‘प्रतिज्ञा पदयात्रा’’ निकाली जाएगी। इस पद यात्रा में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी शामिल होंगी। वहीं 19 दिसंबर को रायबरेली में ‘‘शक्ति संवाद’’ होगा, जिसमें प्रियंका गांधी महिलाओं के साथ चुनावी घोषणापत्र पर बातचीत करेंगी।

congress pratigya yatra
congress pratigya yatra

कांग्रेस महंगाई के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन कर रही है

यूपी कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ.पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियों की वजह से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। महंगाई ने जीना दूभर कर दिया है। इसलिए कांग्रेस महंगाई के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन कर रही है। इसी के तहत18 दिसंबर को अमेठी में प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली जा रही है। ये यात्रा दिन में 10 बजे जगदीशपुर से शुरू होकर हरीमऊ तक जाएगी। यात्रा के समापन पर राहुल गांधी व श्रीमती प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे

महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव धर्म-और जाति की जगह जनता के मुद्दों पर लड़ा जाए, कांग्रेस पार्टी पूरी कोशिश कर रही है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी करके ऐतिहासिक पहल की है जो सूबे की राजनीति का रंग बदल देगी। घोषणा पत्र पर चर्चा करने को महिलाओं से शक्ति संवाद,रायबरेली की जिला अस्पताल के निकट रिफॉर्म क्लब मैदान में दिन के 11 बजे शुरू होगा जिसमें 5 हजार महिलाओं की भागीदारी होगी।

Related Articles

Back to top button