Uncategorized

मुकेश शर्मा देश के बड़े नेता होंगे : राधा मोहन सिंह


महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे लोगों का तांता लगा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा का शुक्रवार को जन्म दिन था, लिहाजा राजधानी में बीजेपी महानगर कार्यालय समेत विभिन्न वार्डो में बीजेपी महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के जन्मोत्सव को कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से मनाया गया। वहीं, श्याम सत्संग भवन में आयोजित संगोष्ठी के दौरान प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा को जन्मदिन की असीम शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मुकेश शर्मा में समूह प्रबन्धन का गजब का कौशल है, साथ ही उनकी कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय जुड़ाव व संवाद उन्हें, बड़े नेता होने को प्रमाणित करता है। श्री शर्मा, दूरदर्शी विचाररक है और भविष्य में देश के बड़े नेता होने की शुभकामनाएं देता हूॅ।
शुभकामनाओं की माला व पुष्प गुच्छ


महानगर कार्यालय पर दिन भर वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकतार्ओं का बधाई देने का तांता लगा रहा। शुभकामना देने पहुंचे कार्यकतार्ओं में महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुनील यादव व रामअवतार कनौजिया, पूर्व महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।


दीघार्यु व उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग
ने बताया कि महानगर उपाध्यक्ष जय शुक्ला व महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी, नगर मंत्री मधुबाला त्रिपाठी, अनिता सिंह, पार्षद संतोष तेवतिया, रूपाली अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में पहुंची महिला कार्यकतार्ओं ने भी शुभकामना प्रदान करते हुए केक काटा साथ ही गायत्री मंत्र का जाप करते हुए लंबी उम्र की लिए प्रार्थना की। महानगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह नगर मंत्री अमोद कुमार, कार्यालय मंत्री दीपू शुक्ला, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ बड़ी माला पहनाई और युवा मोर्चा कार्यकतार्ओं ने जगह-जगह गरीबों व जरूरतमंदों में भजन व फल वितरण किया और लड्डू बांटे।


लंबी उम्र के लिए अरदास


महानगर मंत्री सरदार लखविंदर सिंह के साथ विभिन्न गुरुद्वारा समितियों ने कार्यालय पर मुकेश शर्मा को बधाई दी व गुरुद्वारा में लंबी उम्र के लिए अरदास की गई। अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ शदाब आलम, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विपिन सोनकर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणेश वर्मा के साथ मोर्चे की टीमों ने भी कार्यालय पर भेंट कर बधाई शुभकामनाएं दी व अस्पतालों में जाकर मरीजों में फल व बिस्कुट का वितरण किया। लखनऊ महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजु रस्तोगी भी महामंत्रियों व उपाध्यक्षों के साथ शुभकामना देने पहुंची। व्यापार प्रकोष्ठ से अंशु खरें एनजीओ प्रकोष्ठ से अरुण प्रताप सिंह व सह संयोजक गुंजन वर्मा, डॉक्टर रूबी राज सिन्हा ने भी पुष्प गुच्छ प्रदान कर महानगर अध्यक्ष की दीघार्यु व उत्तम स्वास्थ्य हेतू प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button