Uncategorized

देश की राजनीति में पुनः एक बार नफरत और बटवारे का जहर युवाओं में फैलाने का प्रयास किया जा रहा है :विकास श्रीवास्तव

लखनऊ। भारतीय संस्कृति की खूबसूरती विभिन्नताओं में एकता रही है। विभिन्न जाति धर्म, संप्रदाय, भाषा, खानपान और व्यवहार होने के बावजूद लगभग सवा सौ करोड़ भारतीय देश के संविधान एवं कानून व्यवस्था के माध्यम से ही संचालित होते हैं। आज देश की  राजनीति में पुनः एक बार नफरत और बटवारे का जहर युवाओं में फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। देश का सौहार्दपूर्ण वातावरण खराब करने की नियत से संवैधानिक तौर से देश के कानून को कमजोर करने का षड़यंत्र किया जा रहा है।  

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने भारत की एकता व अखण्डता की वास्तविक पहचान को बरकरार रखने के लिए महात्मा गांधी से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने ख्ून की आहूति दिया है। आज भी कांग्रेस में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी , राहुल गांधी सहित यूपी कांग्रेस प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने इस देश की अखण्डता व सामाजिक और सांस्कृतिक ढांचे को बचाये रखने का बीड़ा उठा रखा है। इसी परिपेक्ष्य में यूपी कांग्रेस प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के करीब दो लाख से ज्यादा ग्राम सभा स्तर तक के एक-एक कार्यकर्ता पदाधिकारी को वैचारिक हथियारों से लैस करने के लिए ‘‘प्रशिक्षण से पराक्रम’’ अभियान छेड़ रखा है।  


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस लगभग 700 प्रशिक्षण शिविरों में चयनित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मन-मस्तिष्क में देश भक्ति, महापुरूषों के आदर्शो, वर्तमान भारत के नवनिर्माण में कांग्रेस सरकारों की भूमिका, देश में व्याप्त फिरकापरस्त विघटनकारी ताकतों को मुंहतोड़ जबाव देने की रणनीति सम्बन्धित ज्ञान से कांग्रेसियों को प्रशिक्षित कर रही है। श्रीमती प्रियंका गांधी प्रशिक्षण से पराक्रम की भावना जगा करके आगामी 2022 विधानसभा चुनाव मैदान में वैचारिक युद्ध के लिए प्रशिक्षित ‘‘कांग्रेस विजय सेना निर्माण’’ कर रही है। इस परिपेक्ष्य में आज भी कानपुर जिले की शीशामऊ विधानसभा, कासगंज जिले की पतियाली और गांधी परिवार व कांग्रेस के लिए विशेष अहमियत रखने अमेठी के जगदीशपुर ब्लाक और रायबरेली के हरचन्दपुर विधानसभा में हजारों कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। 

Related Articles

Back to top button