उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजस्वास्थ्य

कोरोना पर हम विजय पा रहे हैं, शुरु होने के बाद पहली बार लखनऊ में कोई मरीज नही मिला, प्रदेश में मिले मात्र सात ,कोई मौत नही

कोरोना महामारी खत्म नही हुई

लखनऊ। कोरोना महामारी खत्म नही हुई है, मगर उप्र में बहुत कमजोर पड़ चुका है। यह सब संभ हुआ है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की प्रशासनिक क्षमता और अधिकारियों की कार्य शैली। हलांकि इसमें स्वास्थ्य विभाग की अह्म भमिका को नकार नही सकते हैं। एैसा इसलिए बोल रहें हैं कि सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट में, बीते वर्ष मार्च 2020 के बाद पहली बार, आज लखनऊ में न ही कोई भी नया मरीज नही मिला है और न ही कोई मौत हुई है। अन्यथा भीषण तबाही के दिन हो या अन्य दिन, अधिकांश दिनों में लखनऊ में सबसे ज्यादा मरीज ही मिलते रहें हैं। केवल लखनऊ ही नहीं, प्रदेश के 69 जनपदों में कोई मरीज नही मिला है, जबकि केवल 6 जनपदों में मात्र 7 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में कोई मौत भी नही हुई है।


उक्त जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उप्र, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटों में एक लाख 53 हजार280 लोगों की जांच हुई है, जिनमें से मात्र 7 नए मरीजों में पुष्टि हुई है। बुलंदशहर में 2 मरीज मिले हैं, जबकि बरेली,अयोध्या, बलिया, सहारनपुर व गौतमबुद्ध नगर में एक-एक नया मरीज मिला है। मौत किसी भी जनपद में नही हुई है। उन्होंने बताया कि आज भर्ती मरीजों में 18 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। जबकि 362 अभी भी भर्ती हैं। उन्होंने बतायाकि अबतक एक करोड़ 68 लाख 5हजार 972 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। हलांकि वैश्विक महामारी की चपेट में आकर 22 हजार 792 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उप्र में कोरोना पूर्णतया नियंत्रण में हैं, मगर लापरवाही बरतने वाली नही है। क्योंकि कई प्रांतों में संक्रमण की दर बढ़ी हुई है। अगर लापरवाही बरती गई तो संक्रमण को पुन: फैलने में देर नही लगेगी। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर की संभवनाओं को देखते हुए समस्त तैयारी पूर्ण हो चुकी है। आक्सीजन प्लांट समेत बच्चों के इलाज के लिए अस्पतालों में पीआईसीयू तैयार हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button