काला फीता बांधकर सत्याग्रह किया प्रदेश के चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य ने
लखनऊ, 27 फरवरी 2026। प्रादेशिक चिकित्सा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा संघ के आवाहन पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिकित्साधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक सत्याग्रह किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कोर्ट आदि में तैनात चिकित्साधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि भारती ने बताया कि 1992 से लागू मुख्य सचिव समिति के आदेश और प्रमुख सचिव सुनीता कांडपाल के अधिष्ठान संबंधी आदेश के बावजूद अभी तक संवर्ग के लिए कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इसी कारण पिछले 20 वर्षों से इस संवर्ग के अधिकारियों को प्रोन्नति नहीं मिली है।
डॉ. भारती ने कहा कि चिकित्साधिकारी वर्तमान में दो विभागों के बीच फंसे हुए हैं और सरकार की निष्क्रियता से यह स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
सत्याग्रह के माध्यम से चिकित्साधिकारियों ने सरकार से तत्काल कार्यवाही करने की मांग की और अपने हक एवं संवर्गीय हितों के लिए एकजुटता दिखायी। इस विरोध प्रदर्शन में राज्यभर के प्रमुख जिलों से अधिकारी शामिल हुए और अपने अधिकारों एवं प्रोन्नति से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक मंच पर उठाया।
इस आंदोलन का उद्देश्य अधिकारियों की प्रोन्नति एवं संवर्गीय हितों की अनदेखी को उजागर करना और सरकार से तत्काल समाधान सुनिश्चित कराना
