होली पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करें : दया शाहर
श्चित करने के लिए परिवहन मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
लखनऊ, 26 फरवरी 2026। होली पर्व के अवसर पर आमजन की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने प्रदेशभर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा परिवहन विभाग/निगम के अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद जारी किए गए। बैठक में अपर मुख्य सचिव परिवहन श्रीमती अर्चना अग्रवाल, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम श्री प्रभु एन सिंह, परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह और विशेष सचिव परिवहन श्री खेमपाल सिंह उपस्थित रहे।
मंत्री ने निर्देश दिए कि बसों की संख्या और फेरों को बढ़ाया जाए, विशेषकर 28 फरवरी से 9 मार्च तक, ताकि यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा मिल सके। लम्बी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्य होंगे और प्रत्येक रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। परिवहन निगम की सभी बसों में ईटीएम की शतप्रतिशत उपलब्धता अनिवार्य होगी।
उन्होंने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाने, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर निगरानी रखने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में तैनात रहें और आमजन के फोन अवश्य उठाएँ। बस स्टेशनों में शुद्ध खान-पान, निर्धारित पार्किंग, और वैकल्पिक बसों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।
परिवहन मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे होली का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाएं, लेकिन यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।