Uncategorized

आरक्षण के नियमों का पालन कर रही सरकारः ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक

सपा सिर्फ एक जाति और परिवार विशेष की पार्टी, नया उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर बढ़ रहा

लखनऊ। 06 फरवरी
हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ संविधान के तहत सभी आरक्षण नियमों का पालन कर रही है। किसी भी स्थिति में हम आरक्षण नियमों का उल्लंघन नहीं होने देंगे। नियमों का उल्लंघन करने का काम तो सपा का है। समाजवादी पार्टी सिर्फ एक जाति और परिवार विशेष की पार्टी बन कर रह गई है।
मंगलवार को सदन में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने इतने पाप किए हैं कि जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। सदन में रिजर्वेशन इन प्रमोशन एवं महिला आरक्षण बिल का सपा नेताओं ने खासा विरोध किया था। बिल की प्रतियां भी फाड़ दी थीं। सपा नेताओं को सिर्फ अखबारों की सुर्खियों में रहना है। धरातल पर उतर कर काम नहीं करना है। आज का नया उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। तमाम विकास योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। लाखों करोड़ रुपये का निवेश यूपी को मिला है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम आमजन तक विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। प्रदेश की जनता को गुणवत्तापरक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button