Uncategorized

आठवीं जीत,भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया

कोहली के शतक के बाद जडेजा ने पांच विकेट लिए
क्रिकेट वर्ड कप 2023 में भारतीय टीम की लगातार 8वीं जीत, भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों के भारी अंतर से हराया, बर्थडे ब्यॉय विराट कोहली ने जड़ा 49वां शतक, रविन्द्र जड़ेजा ने लिए 5 विकेट।।


IND Vs SA (India vs South Africa) World Cup 2023 Highlights:

विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रन बनाए थे।
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी और भारत ने इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए एक और आसान जीत हासिल की

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया के अजेय रहने का सिलसिला जारी है। भारत लगातार आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है और अब यह भी तय हो गया कि भारत शीर्ष पर ही रहेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यह टीम भी पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन यह हार दक्षिण अफ्रीका के मनोबल के लिए बेहद नुकसानदेह होगी

पहले बल्लेबाजी

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 326 रन बनाए
भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 101 रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने वनडे में 49वां शतक लगाया और सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया
दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी। सबसे ज्यादा 14 रन मार्को यानसेन ने बनाए। उनके अलावा डुसेन ने 13 रन और बावुमा-मिलर ने 11-11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

IND Vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका के नौ विकेट गिरे

79 रन पर दक्षिण अफ्रीका के नौ विकेट गिर गए हैं। कगिसो रबाडा 26 गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। यह इस मैच में उनकी पांचवीं सफलता है।

Related Articles

Back to top button