Uncategorized

डॉक्टर इलाज के साथ दूसरी जिम्मेदारियों को टालने से बचें: ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने राज्य स्वास्थ्य संस्थान में नवीन कम्यूटर लैब और पुस्तकालय का लोकार्पण कर रखे विचार

लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हो रहा है। चिकित्सक और कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं। बेहतर इलाज मिलने से चिकित्सालयों में रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चिकित्सकों पर उपचार के साथ दूसरी जिम्मेदारियां भी हैं। उनका निस्तारण डॉक्टर समय पर करें। जिम्मेदारियों को टालने से बचें। इससे कामकाज में और निखार आयेगा। यह बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही।


सोमवार को उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने इंदिरानगर स्थित राज्य स्वास्थ्य संस्थान में नवीन कम्यूटर लैब एवं पुस्तकालय के नवीनीकरण का लोकापर्ण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों को इलाज के साथ कानून की भी जानकारी होनी चाहिए। समय-समय पर डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे नई चीजें व कानून को सीखते हैं। ताकि किसी भी प्रकार की जाँच की जिम्मेदारी मिलने पर उसका समय पर निस्तारण किया जा सके। इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए दोषी को छोड़ना नहीं है। निर्दोश पर किसी भी प्रकार की आँच नहीं आनी चाहिए।
जाँच में विलंब ठीक नहीं
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जाँच में देरी नहीं होनी चाहिए। दोषियों को दंड देने का प्रावधान है। पर, दंड सुधार की दिशा में उठाया गया कदम है। दंड चेतावनी है। इससे कानून का राज कायम होता है। रोजमर्रा के काम को तय समय पर निस्तारित करें। क्योंकि आने वाला कल और भी चुनौती पूर्वक होता है।

Related Articles

Back to top button