Uncategorized

उत्तर प्रदेश: राहुल गांधी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए

उत्तर प्रदेश में

भारत जोड़ो यात्रा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में हरियाणा तथा दिल्ली में जो भारी चूक हुई है जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए भारत जोड़ो यात्रा की मीडिया कमेटी के वाइस चेयरमैन ओंकारनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

केन्द्रीय गृह मंत्री को पत्र

राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान है। इसी को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने केन्द्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक के सम्बन्ध में उनका ध्यान आकर्षित कराते हुए दिया कि भविष्य में इस प्रकार की चूक यात्रा मे पुनः न हो सके और सरकार समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। सभी लोग जानते हैं कि किस प्रकार से उनकी दादी इन्दिरा गांधी एवं उनके पिता राजीव गांधी की देश को बचाने के खातिर जघन्य हत्या हुई है। इसी कारण केन्द्र सरकार ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी , एवं प्रियंका गांधी को एसपीजी सुरक्षा आजीवन प्रदान करने का आदेश दिया था !

भाजपा सरकार में एसपीजी सुरक्षा वापस

परन्तु केन्द्र की भाजपा सरकार ने एसपीजी सुरक्षा को वापस लेकर जेड प्लस सुरक्षा कर दी है और इस सुरक्षा में जो हरियाणा और दिल्ली की सरकार में भारी चूक हुई है उससे ऐसा लगता है कि सरकार सुरक्षा को लेकर उदासीन है। हम किसी भी प्रकार सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं चाहते हैं इसलिए प्रदेश सरकार से हमारा आग्रह है कि उत्तर प्रदेश में यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्री की सुरक्षा को पूरी जिम्मेदारी से निभायें।

कांग्रेस के सभी नेता एवं कार्यकर्ता बडे़ उत्साह में

भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता एवं कार्यकर्ता बडे़ उत्साह से इस यात्रा के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के समस्त सचिव प्रदेश पदाधिकारीगण जिलाध्यक्षों के साथ पूरा सम्पर्क बनाये हुए हैं। और प्रत्येक जिले में तैयारी बैठक कर वहां के व्यवस्था को निरन्तर गति प्रदान कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश मीडिया एवं मैनेजमेंट कमेटी के वाईस चेयरमैन ओंकारनाथ सिंह ने बतया कि उनकी व उनकी कमेटी के सभी सदस्यों से प्रदेश के प्रत्येक जिला/शहर अध्यक्ष से वार्ता हो चुकी है और सभी लोगों ने यह आश्वस्त किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोनी बार्डर पर भारत जोड़ो यात्रा की अगवानी के लिए पहुंचेगे।

नफरत के इस माहौल को मोहब्बत में बदलने के लिए कृत संकल्प हैं

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जिले से जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वह अपने जिले में सभी लोगों को इस यात्रा के उद्देश्य के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बतायें। जिससे भारी संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़े। हमारे नेता राहुल गांधी के द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य डर और नफरत के माहौल को समाप्त करना, बेरोजगारी एवं महंगाई से पीड़ित जनता को यह आश्वासन देना कि कांग्रेस पार्टी इन सभी चीजों से उनको निजात दिलाने के लिए सरकार से आखिरी सांस तक लड़ती रहेगी। नफरत के इस माहौल को वह मोहब्बत में बदलने के लिए कृत संकल्प हैं जिसका जनता खुले दिल से स्वागत कर रही है और अभी  तक जहां-जहां से भी भारत जोड़ो यात्रा निकली है लोगों का अपार जनसमर्थन और प्यार मिला है।

Related Articles

Back to top button