Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजनराजनीतिस्वास्थ्य

व्हील चेयर व स्टेचर की समस्या देखने सिविल अस्पताल पहुचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, तुरंत आ गए स्ट्रैचर और व्हीलचेयर

डिप्टी सीएम ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण, दोनो प्रवेश गेट पर मिलेंगे व्हील चेयर व स्ट्रेचर

लखनऊ। योगी सरकार के नये मंत्रीमंडल में उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को दोपहर डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी(सिविल) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध स्ट्रेचर व व्हील चेयर के बारे में पूंछतांछ शुरु कर दी। खस्ताहाल व्हीलचेयर और स्टेÑचर की मरम्मत के साथ ही जरूरत के अनुसार नये खरीदने के निर्देश दिये। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिये कि मरीजों की सुविधा में कोई कोताही बर्दास्त नही होगी, मरीजों की सुविधाओं के लिए अस्पताल की हर मांग को पूरा किया जायेगा।


मरीजों की संवेदनाओं से खुद को जोड़ते दिखे बृजेश पाठक
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने, पदभार ग्रहण करने के बाद पहला दौरा सिविल अस्पताल का किया और गंभीर मरीजों व चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को इमरजेंसी या ओपीडी में पहुंचने के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टूटी- गद्दी फटी व्हील चेयर कर उन्होंने अस्पताल प्रशासन से नाराजगी व्यक्त की और दुरुस्त व नई व्हील चेयर व स्ट्रेचर ही अस्पताल के इंट्री गेट पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए उन्होंने , अस्पताल में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में व्हील चेयर व स्टेÑचर रखने के निर्देश दिये।

इंट्री गेट पर भी व्हील चेयर व स्टेÑचर की संख्या बढ़ाई गई

आनन फानन में पोर्टिको में लग गए स्ट्रेचर

इस संबन्ध में अस्पताल के निदेशक डॉ.आनन्द ओझा ने बताया कि अस्पताल में लगभग 15 स्टेÑचर हैं और 8 व्हील चेयर उपलब्ध हैं। इनकी उपलब्धता इमरजेंसी प्रवेश द्वार व ओपीडी पोर्टिको में रहती है। पूर्व में धनवंतरी सेवा संस्थान के कर्मियों द्वारा सहयोग मिलता था। वर्तमान में अस्पताल कर्मियों द्वारा ही हेल्प डेस्क संचालित होती है। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद, पोर्टिको में रहने वाली हेल्प डेस्क को मुख्य प्रवेश द्वार के समीप स्थापित किया जायेगा ताकि मरीजों को अस्पताल में घुसते ही व्हील चेयर उपलब्ध कराई जा सके। इसी प्रकार इमरजेंसी में इंट्री गेट पर भी व्हील चेयर व स्टेÑचर की संख्या बढ़ाई जायेगी ताकि भविष्य में मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडेÞ।निरीक्षण के अवसर पर उपमुख्यमंत्री के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आर पी सिंह व चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एस आर सिंह भी मौजूद रहें और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते रहें।

पुराना सूचना विभाग परिसर का उपयोगी मिलेगा शीघ्र

सीएमएस डॉ. आर पी सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री जी को अस्पताल में पार्किंग की समस्या से अवगत कराया गया , जिस पर आश्वासन दिया कि सूचना विभाग परिसर में चल रहे कार्य को जल्द पूरा कराया जाएगा और पार्किंग की सुविधा आपको मिल जाएगी ।

Related Articles

Back to top button