अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

सपा की घोषणा होते ही,भाजपा ने बिजली बिल आधा किया : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। भाजपा की विदाई और सपा को सत्ता सौंपने का राज्य के मतदाताओं ने निर्णय कर लिया है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर हमला जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। आगामी 10 मार्च 2022 को लोकतंत्र के पक्ष में परिणाम आ जाएगा। कहा कि जिस दिन से सपा ने 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री देने की घोषणा की है, उसी दिन घबराकर भाजपा ने बिजली का बिल आधा करने की घोषणा की। इसका मतलब है कि भाजपा जानबूझकर गरीबों की जेब पर डाका डाल रही थी।

यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है

श्री यादव, रविवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकतार्ओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा जनता ने स्वयं चुनाव लड़ने का इरादा कर लिया है। यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को समस्याओं में उलझा दिया है। भाजपा राज में किसानों को कुचल कर मार दिया, नौजवानों पर लाठियां बरसाईं और नौकरी-रोजगार छीना है। किसानों को धोखा दिया। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। किसान की आय दुगुनी तो नहीं हुई। उसकी कमाई आधी और महंगाई दुगनी हो गई है। भाजपा ने गरीब की जेब काटी और अमीर की तिजोरी भरी। इसीलिए जनता भाजपा के विधायकों-सांसदों को गांव में नहीं घुसने दे रही है, जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को आॅक्सीजन तक नहीं दे पाई। कोरोना काल में दवा और बेड की व्यवस्था नहीं कर पाई।

Related Articles

Back to top button